Advertisements
Spread the love

उपायुक्त के आदेश पर उत्पाद निरीक्षक ने चलाया अवैध शराब के खिलाफ अभियान…

आदित्यपुर  : ए के मिश्र : सरायकेला खरसावां जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल के आदेश पर उत्पाद विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में आज अवैध शराब और भट्टी के खिलाफ अभियान चलाया।
सरायकेला खरसावां जिले के उत्पाद निरीक्षक निर्भय सिन्हा द्वारा आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा भद्रकाली, बोंडीह ,सतवाहनी सहित कई जगहों पर एक साथ छापेमारी अभियान चलाते हुए कई भट्ठीयो को तोड़ा गया और जावा महुआ ड्रम को जप्त किया गया है। छापेमारी के दौरान देवेंद्र सिंह, शुक्ला सिंह एवं अन्य फरार हो गए है। जबकि एक सतवाहनी से आनंद कालिंदी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। छापामारी अभियान के दौरान 1200 केजी जावा महुआ और 65 लीटर शराब सहीत कई ड्रम को जब किया गया है वही उत्पाद निरीक्षक निर्भय सिन्हा ने संवाददाता को बताया की अभियान लगातार जारी रहेगा

Advertisements

You missed