Advertisements
Spread the love

शहीद निर्मल महतो मेला का समीक्षा बैठक सह होली मिलन समारोह संपन्न…

सिल्ली,कमलेश दुबे :- आज रविवार को हिरण पार्क प्रताप तालाब के समीप रामडेरा में शहीद निर्मल महतो झारखंड मेला एवं झामुमो सिल्ली प्रखंड कमेटी की ओर से झारखंड मेला की समीक्षा सह होली मिलन समारोह का आयोजन रांची जिला उपाध्यक्ष सह सिल्ली विधानसभा प्रभारी रामानंद बेदिया की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में झारखंड मेला का आय और व्यय का लेखा-जोखा सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं के बीच प्रस्तुत किया गया। वही विधानसभा प्रभारी ने सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा वर्तमान सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया और कहां कि सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में मदद करें। उन्होंने होली शबे बरात तथा सरहुल की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

बैठक का समापन झामुमो सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो उर्फ राधिका ने किया। इस मौके पर सिल्ली प्रखंड उपाध्यक्ष अमित कुमार महतो, संतोष साहू, अनिल बेदिया, हेमंत कोईरी, संयुक्त सचिव अजीत कुमार महतो, अशोक कुमार महतो, संगठन सचिव द्वारिका महतो,लोटा पंचायत प्रभारी भागीरथ महतो, गोराडीह पंचायत प्रभारी दिलीप कुमार महतो, हांकेदाग पंचायत प्रभारी लखीराम बेदिया, वरिष्ठ कार्यकर्ता फागू बेदिया, उपेंद्र महतो, शंकर महतो, मुकेश महतो चैता महतो, दुलाल मोदक, तपन मोदक, मनीराम महतो, धीरेंद्र महतो, गोपाल महतो, मिथुन चंद्र महतो, विनोद महतो, मुहर्रम मोमिन समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा