Advertisements
Spread the love

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर किया गया महिलाओं को जागरुक . . .

सरायकेला SANJAY: सरायकेला प्रखंड सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन सोमवार को किया गया। समारोह में महिलाओं से जुड़ी समस्याओं व उनके निराकरण पर चर्चा की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार द्वारा डायन बिसाही, बालिकाओं का शत प्रतिशत विद्यालय में नामांकन, मनरेगा में पंजीकरण, असमान मजदूरी, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, शराबबंदी, बाल विवाह जैसे मुद्दों को लेकर महिलाओं को विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए उन्हें जागरुक किया गया। अंचल अधिकारी सरायकेला सुरेश कुमार सिन्हा द्वारा संपत्ति विवाद, पारिवारिक विवाद आदि महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि पिता की संपत्ति में पुत्री का भी समान अधिकार है। इस कार्यक्रम में उपस्थित महिला जनप्रतिनिधियों को प्रखंड कार्यालय की ओर से शाल देकर सम्मानित भी किया गया। इस समारोह में पंचायत राज व्यवस्था की वार्ड सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, अंचलाधिकारी सुरेश सिन्हा, बाल विकास परियोजना कार्यालय से सीमा मुखी एवं पंचायत राज व्यवस्था के महिला जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए।

Advertisements

You missed