Advertisements

प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की हुई जिला स्तरीय बैठक…
सरायकेला Sanjay। प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष विजय लेंका की अध्यक्षता में की गई। झुमकेस्वरी स्थल स्थित नवनिर्मित बस स्टैंड के प्रांगण में की गई उक्त बैठक में विभाग द्वारा कराई जा रही सहायक अध्यापकों की सेवा संपुष्टि को गतिशील लाने पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही संघ की मजबूती पर चर्चा करते हुए सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्षों को प्रत्येक महीना अपने-अपने प्रखंड में बैठक करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला कार्यकारी अध्यक्ष बिक्रम शाहदेव, सुभाष चंद्र महतो, मंगल रविदास, मदन नायक, वीर सिंह हेंब्रम, राखो हरी रजक सहित अन्य उपस्थित रहे।
Advertisements

Related posts:

