Advertisements

आदित्यपुर – सरायकेला- खरसावां जिला के आरआईटी थाना अंतर्गत नया बस्ती की रहने वाली राजमणि मुर्मू उर्फ सुप्रिया मुर्मू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि देर रात लगभग 12 से एक बजे के बीच महिला ने आत्महत्या की है. महिला अपने पति मोतीलाल सरदार के साथ यहां किराए के मकान में रहती थी. सुबह जब महिला के पति ने अपनी पत्नी को फंदे के सहारे झूलता देखा तो पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद इसकी सूचना आरआईटी थाना पुलिस को दी. जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युवती राजनगर के जुमाल की रहनेवाली बतायी जा रही है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है पुलिस जांच में जुटी है.
Advertisements

Related posts:
बैंकर दंपत्ति के घर से सीडब्ल्यूसी ने नाबालिग नौकरानी का किया रेस्क्यू बाल मजदूरी करवाने व बालिका के...
Saraikela : दृष्टिबाधित दिव्यांग छात्रा सुष्मिता साहू श्रुति लेखक के सहयोग से मैट्रिक की परीक्षा में...
सीनी ओपी क्षेत्र के उकरी गांव के मोड़ पर बोलेरो की चपेट में आने से 55 वर्षीय विशेश्वर नायक की मौत......

