Advertisements

डाला टेंपो और हाईवा की टक्कर में गंभीर रूप से दो हुए घायल…
सरायकेला Saraikela । सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर जिला समाहरणालय से ठीक पूर्व डाला टेंपो और हाईवा में सीधी टक्कर हो गई। जिसमें डाला टेंपो ड्राइवर अशोक कुमार और टेंपो पर सवार उसके साडू गुड्डू साहू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जमशेदपुर के कदमा निवासी उक्त दोनों घायलों को सड़क एंबुलेंस से तत्काल सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर परिस्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जमशेदपुर के एमजीएम के लिए रेफर कर दिया।
Advertisements

दिन के तकरीबन 12:00 बजे घटी उक्त सड़क दुर्घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अशोक कुमार और गुड्डू साहू किसी कार्य से चाईबासा गए हुए थे। और वापस अपने घर जमशेदपुर की ओर लौटने के दौरान जमशेदपुर से सरायकेला की ओर जा रही हाईवा के साथ जिला समाहरणालय के ठीक पूर्व सीधी टक्कर हो गई।
Related posts:
jamshedpur news : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया राज्यस्तरीय प्लस पोलियो अभियान की शुरुआत, वज...
सरायकेला:सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को ...
सरायकेला : लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा विभिन्न माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्र...

