Advertisements
Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) : राजनगर प्रखंड के तुमुंग पंचायत अंतर्गत बेल्डीह गाँव में सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया। जिसका उदघाटन बुधवार को सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल गौड़, प्रखंड प्रमुख विशु हेम्ब्रम एवं मुखिया रघुनाथ मुर्मू ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। बता दें कि बेल्डीह गाँव मे 65 केवी का ट्रांसफार्मर पिछले एक महीने से खराब पड़ा था। ग्रामीणों को कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने एक सप्ताह पहले प्रखंड प्रमुख विशु हेम्ब्रम और सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल गौड़ को इसकी जानकारी दी। तब त्वरित संज्ञान लेते हुए सांसद गीता कोड़ा को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी गई।सांसद ने विभाग से तीन दिनों में 100 केवी ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करा दिया। ट्रांसफार्मर के उद्घाटन के बाद ग्रामीण काफी खुश हैं और सांसद एवं सांसद प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किये। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल गौड़, प्रखंड प्रमुख विशु हेम्ब्रम, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश महतो, कांग्रेसी नेता लखन हांसदा, तुमुंग पंचायत के मुखिया रघुनाथ मुर्मू, वार्ड सदस्य पुतुल हांसदा, जेएमएम पंचायत अध्यक्ष संजय हांसदा, चितरंजन महतो, जवाहर लाल महतो ,नोनो तियु, सुकुमार महतो, अनिल गोप, हरि महतो, कमल महतो, लोचन महतो, कंजिलाल महतो, सीताराम महतो,पिंटू महतो,मलिक कुमार हो,अजय हांसदा, महेश्वर हो, बैधनाथ हो, हाथीराम हो ,बिरजू हांसदा, सरोज महतो आदि उपस्थित थे।

Advertisements

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?