Advertisements
Spread the love

रंगदारी मामले में पांडेय गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, दो पिस्तौल 6 जिंदा कारतूस बरामद, भेजा गया जेल…

रामगढ़ (इन्द्रजीत कुमार )

जिला पुलिस द्वारा पतरातू क्षेत्र में अपराध और अपराधियों को नियंत्रण में रखने के लिए रणनीति बनाई गई। जिसका परिणाम भी सामने सबके आया। पतरातू पुलिस ने रंगदारी मामले में पांडेय गिरोह का एक सक्रिय सदस्य डोकाटांड निवासी अशोक महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उक्त संबंध में पतरातू एसडीपीओ कार्यालय में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों वार्तालाप किया गया। वर्तमान एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि पांडेय गिरोह के सक्रिय सदस्य अशोक महतो रंगदारी का पैसा लेने के लिए खैरा मांझी के पास खड़ा था। इसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिलते ही उसे धर दबोचा लिया गया।

बीरेंद्र चौधरी ने कहा कि उसके पास से 7.65 एमएम का एक देसी पिस्टल जिसका बट सिल्वर चार जिंदा कारतूस एक मोबाइल ₹25000 रुपया उसके पास से बरामद किया गया। बीरेंद्र चौधरी ने कहा कि पूछताछ के क्रम में हरदेव कंस्ट्रक्शन के गोलीकांड में भी संलिप्त था। पांडेय गिरोह के लिए काम करता हैं । पूर्व में भी इसका आपराधिक इतिहास रहा हैं। जेल भी जा चुका हैं। घर में तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा एवं 315 बोर की दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया।

उक्त मौके पर पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार चौधरी, इंस्पेक्टर रोहित कुमार महतो, पतरातू थाना प्रभारी गौतम कुमार, बरकाकाना ओपी प्रभारी शशि प्रकाश, भुरकुंडा प्रभारी अमित कुमार एवं सोनू कुमार साव सहित सशस्त्र बल शामिल हुए।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा