Spread the love

उत्कलीय ब्राह्मण समाज सरायकेला की हुई समीक्षात्मक बैठक. .  .

सरायकेला। उत्कलीय ब्राह्मण समाज सरायकेला की एक समीक्षात्मक बैठक रमानाथ आचार्य की अध्यक्षता में शुक्रवार को जगन्नाथ श्री मंदिर के परिसर में की गई। बैठक में पिछले दिन समाज द्वारा आयोजित किए गए सामूहिक व्रत उपनयन संस्कार कार्यक्रम को सभी सदस्यों ने सराहा तथा इस कार्यक्रम को और अधिक बेहतर तरीके से अगले साल करने का निर्णय लिया है। बैठक में समाज द्वारा कार्यक्रम को लेकर किए गए खर्च को सार्वजनिक किया गया। समाज के द्वारा आगे भी ऐसे कार्यों को और अधिक रुचि पूर्वक करने का निर्णय लिया गया। रमानाथ आचार्य, पाथ सारथी आचार्य, विसकेशन सतपथी, रामप्रसाद, परसुराम कबि, चिंरजिवी महापात्र, राजेश मिश्रा, काशी कर, गणेश सतपथी, चंद्रशेखर कर, पुजारी पंडित ब्रह्मदेव महापात्र उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements

You missed