प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की हुई जिला स्तरीय बैठक . . .
सरायकेला। प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की जिला स्तरीय बैठक नवनिर्मित बस स्टैंड प्रांगण सरायकेला में की गई। रूद्र प्रताप महतो की अध्यक्षता में की गई उक्त बैठक का शुभारंभ शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर किया गया। बैठक में कुल 6 बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें सेवा संपुष्टि, संघ के सशक्तिकरण और प्रत्येक महीने जिले के सभी प्रखंडों में तथा जिला स्तर पर बैठक करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से जयराज दास, गदाधर महतो, पुस्तम हजाम, सोहन उरांव, साकेत शेखर, सुभाष चंद्र महतो, राखो हरी रजक, भोलानाथ गोप, मुकेश कुमार सोय, वीरेंद्र सोय, कार्तिक कुम्हार, विक्रम शाहदेव, शंकर बारीक एवं करमु महतो उपस्थित रहे।
Advertisements

Advertisements


