Spread the love

सरायकेला-खरसावां – 2 साल बाद एक बार फिर से सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में नक्सलियों ने दस्तक दे दी है. आपको याद दिला दें कि 14 जून 2019 को नक्सलियों ने तिरुलडीह थाना अंतर्गत कुकड़ू हाट में खूनी तांडव करते हुए एक एएसआई सहित पांच पुलिसकर्मियों की नृशंस हत्या कर सनसनी फैला दी थी.

Advertisements

नक्सली गतिविधियों में कमी : हालांकि उसके बाद से नक्सली गतिविधियों में कमी देखी जा रही थी, लेकिन 2 साल बाद एक बार फिर से इलाके में नक्सलियों द्वारा पोस्टर बाजी कर दहशत फैलाया जा रहा है. बताया जा रहा है, कि सोनाहातू और इचागढ़ इलाके में बीते 4 दिनों से पोस्टर बाजी की घटना हो रही है. हालांकि पुलिस द्वारा अब तक इस मामले में कुछ भी जानकारी नहीं दिया जा रहा है. इधर शुक्रवार सुबह ईचागढ़ थाना अंतर्गत करकरी नदी पर पातकुम स्थित पुल पर बांग्ला भाषा में लिखा नक्सली पोस्टर बरामद किया गया है. साथ ही हैंड बिल भी मिला है. हालांकि बारिश के कारण हैंड बिल में क्या लिखा है स्पष्ट नहीं हो रहा है.

पातकुम पुलिया शुक्रवार को

ईचागढ़ में फिर दहशत का माहौल, वहीं फिर घटना की पुनार्वित की तैयारी नही : इधर पोस्टरबाजी के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत देखा जा रहा है. वहीं नक्सली पोस्टर की सूचना मिलते ही स्थानीय चौकीदार मौके पर पहुंचा और पोस्टर को जप्त कर अपने साथ ईचागढ़ थाना ले गया. कुल मिलाकर समय रहते अगर पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं लेती है तो आने वाले दिनों में नक्सली एक बार फिर से क्षेत्र में अपना पांव पसार सकते हैं. वैसे अभी पुलिस के आला अधिकारी पूरे मामले में कुछ भी बताने से बच रहे हैं.

ईचागढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र बीते दिन

ईचागढ़ के इन क्षेत्रों में की गई थी पोस्टर बाजी सरायकेला- खरसवां जिला के ईचागढ़ और सीमावर्ती क्षेत्र के सोनाहातु और तमाङ थाना क्षेत्र में दो तीन दिनों से लगातार माओवादी पोस्टर साटे जाने से भय का माहौल है । ईचागढ़ के पातकुम पुल में भी माओवादियों द्वारा लाल कपड़े में लिखा हुआ पोस्टर छोड़ा गया है । कुछ कागज में भी लाल स्याही से लिखा गया पोस्टर फेंका गया है । ईचागढ़ व सीमावर्ती क्षेत्र रांची जिला के तमाड़ व सोनाहातू थाना क्षेत्र मे पोस्टर बाजी से कयास लगाया जा रहा है कि क्षेत्र मे माओवादी सक्रिय है । भाकपा माओवादी पोस्टर के जरिए अपना उपस्थित दर्ज करा रहे हैं । शहीद सप्ताह के अवसर पर शहीदों की याद में शपथ लें । पोस्टर व बेनरों में अमर शहीद कामरेड लाल सलाम लिखा हुआ है । क्षेत्र में लगातार शहीद सप्ताह को लेकर पोस्टरबाजी से क्षेत्र मे दहशत का माहौल है ।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।