Advertisements
Spread the love

चालिवासा निर्माणधिन बजरंगबली मंदिर का छत श्रमदान से ढ़लाई हुई संपन्न…

चांडिल (परमेश्वर साव): चांडिल प्रखंड के चावलीवासा पंचायत अंतर्गत पुनर्वास स्थल में निर्माणाधीन बजरंगबली मंदिर की ढलाई का कार्य संपन्न हो गया। इससे गांव में खुशी का माहौल है। ढलाई का शुभारम्भ प्रतिष्ठित व्यवसायी सह समाजसेवी सपन साव के अनुज इंद्रजीत साव ने विधिवत रूप से नारियल फोड़कर किया। गांव के पुरुषों और महिलाओं ने श्रमदान कर मंदिर की छत की ढलाई की। बताया गया कि मंदिर बनाने में उक्त ग्राम के बजरंग बली के भक्तों ने भरपूर सहयोग किया है। वहीं ढलाई कार्य प्रारम्भ होने के पश्चात महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण भी किया गया।

ग्रामीणों द्वारा गया कि बजरंगबली का मंदिर बनने से लोगों को पूजा अर्चना करने में काफी सुविधा होगी और धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। मंदिर की छत की ढलाई में श्रमदान करनेवाले भक्तों ने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए काम संपन्न किया। छत की ढलाई के काम में विषेश योगदान देनेवाले भक्तों में कृष्णा साहू, राजू कुमार, लालटू साहू, नीरज यादव, दीपक साहू, संतोष मोदक, हीरालाल घोषाल, जितेंद्र दास, विष्णु रजक, विभास मोहंती, शुभम गुप्ता आदि शामिल थे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा