Advertisements
Spread the love

स्वर्गीय संजय गांधी की मूर्ति के नव निर्माण को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन  . . .

सरायकेला SANJAY । सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के संजय चौक स्थित स्वर्गीय संजय गांधी की मूर्ति की स्थिति दयनीय हो गई है। जिसके नव निर्माण की मांग करते हुए भारतीय युवा कांग्रेस सरायकेला-खरसावां द्वारा सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को ज्ञापन सौंपा गया। भारतीय युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश मुन्दुईया के नेतृत्व में सौपे गए ज्ञापन के अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा, सोशल मीडिया कोल्हान संयोजक प्रकाश महतो, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र नायक एवं मनोहर तांती प्रतिनिधिमंडल में शामिल है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि उनके द्वारा स्थानीय मूर्तिकारों को उक्त मूर्ति की मरम्मति के लिए दिखाए जाने पर मूर्तिकारों द्वारा साफ शब्दों में कहा गया कि मूर्ति ज्यादा क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण उसकी मरम्मत संभव नहीं है। इसलिए स्वर्गीय संजय गांधी के उक्त मूर्ति का पुनर्निर्माण करना होगा। इसे देखते हुए युवा कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल द्वारा मांग की गई कि गरिमामई महान पुरुष स्वर्गीय संजय गांधी की मूर्ति की दयनीय स्थिति को देखते हुए अविलंब नए मूर्ति का निर्माण कराने के लिए उचित कार्रवाई की जाए।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा