Spread the love

जमशेदपुर : संगठन के निर्देशानुसार भाजपा गोलमुरी मण्डल में होने वाली कार्य समिति की बैठक आगामी 31 जुलाई, शनिवार को सी पी स्कुल गाराबासा में सपन्न हुई।

Advertisements

कार्यक्रम का शरुआत स्व.श्री श्यामाप्रसाद मुखर्जी ,स्व.दीनदयाल उपाध्याय जी,स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित, कर ,दीप प्रज्वलित माननीय झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री एवम् भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के राष्ट्रीय गीत, वंदे मातरम गा कर किया गया। रघुवर दासजी ने कहा की हर बूथ हर क्षेत्र को मजबूत कर के ही हम अपने संगठन को मजबूत बनायेगे।बैठक में मुख्य रूप से संगठन के मजबूती और विस्तार के साथ ,केंद्र सरकार के उपलब्धियों औऱ राज्य सरकार के विफलताओं को जन जन तक पहुंचाने पर बल दिया गया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप भाजपा जिला अध्यक्ष गुँजन यादव,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार,भाजपा के वरिष्ठ नेता खेमलाल चौधरी,जिला अध्यक्ष ज्योति अधिकारी, मंडल के प्रभारी संजीव सिंह,जिला महामंत्री राकेश सिंह, मंत्री मंजीत सिंह,अप्पा राव,अभिमन्यु सिंह,प्रेम झा,मणी महंती,नरेंद्र ओझा,प्रबीर चटर्जी राणा,अशोक सामन्त,मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह, विमला साहू,शेखर राव,सीनू राव ,उत्तम चौधरी,बिनोद झा,सोनू ठाकुर,देबाशीष झा,कामेश्वर साहू,राकेश साह,ओमप्रकाश साह, रंजीत गुप्ता,शिंदे सिंह,,बंटी अग्रवाल,मोहम्मद परवेज,सुदीप दास, इंदरजीत सिंह,साहेब सिंह,सीमा जयसवाला, ममता कपूर,सरबजीत कौर,पार्वती देवी,राकेश गिरी,पप्पू सिंह,अमरेंद्र सिंह, अभ्यानंद सिंह,हन्नी परिहार,आदि सभी बूथ अध्यक्ष एवम सभी मंच एवम मोर्चा के पढदिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र ओझा ने किया एवम धन्यवाद अशोक सामन्त जी के द्वारा किया गया।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।