Advertisements
Spread the love

कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष के आवास पर धूमधाम से मनी डॉ अंबेडकर जयंती . . .

सरायकेला SANJAY । राजनगर प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिशु हेम्ब्रम के आवास में शुक्रवार को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई. इस अवसर पर बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उन्हें नमन किया गया. मौके पर जिला अध्यक्ष बिशु हेम्ब्रम ने कहा कि समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया उनका संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल बना रहेगा. उन्होंने समाज के वंचित वर्ग को शिक्षित व सशक्त किया और हमें न्याय व समता पर आधारित एक ऐसा प्रगतिशील संविधान दिया जिसने देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर ने जो हक और अधिकार के लड़ाई लड़ने के लिए शक्ति दी आज उस संविधान के साथ नरेन्द्र मोदी सरकार छेड़ छाड़ करने में लगी है. लोकतंत्र को खत्म करने पर तुला हुआ है. कांग्रेस पार्टी इस पर बर्दाश्त नहीं करेंगे. संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी कुर्बानी देने के लिए भी तैयार है. इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महासचिव डोमन महतो, भाग 17 के मंडल अध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार महतो, भाग 15 के मंडल अध्यक्ष भुटा राउत, प्रखंड उपाध्यक्ष पप्पू राय, बादल टूडू, बासुदेव प्रधान, रामेश्वर महतो, कारन मुर्मू, रेंगो बारी, महेंद्र मार्डी, गणेश जामुदा, सुदायनो प्रधान, श्याम पदा त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे.

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा