Spread the love

एक से तीन मई झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी महासंघ करेंगे पदयात्रा, राजभवन समक्ष होगा विशाल धरना प्रदर्शन …

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements
Advertisements

झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी महासंघ के रामगढ़ जिला सचिव कुमार विवेक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। कुमार विवेक ने कहा कि हम अपनी मांगों को लेकर आगामी एक मई से लेकर तीन मई 2023 तक भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू से रांची शहर में स्थित राजभवन तक पदयात्रा करेंगे। जिसके बाद 03 मई को ही राजभवन के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे। झारखंड सरकार तक अपनी बातों को पहुंचाएंगे।

पुरे झारखंड के मनरेगा कर्मियों द्वारा अपने चीर लंबित मांगों की पूर्ति को लेकर राँची शहर में मंत्री आवास घेराव किया गया था। मंत्री द्वारा आश्वासन भी दिया गया था। आपकी विभिन्न मांगो को लेकर जल्द ही वार्ता कराने की बात कही गई थी। इसके बावजूद सरकार द्वारा अबतक कोई पहल नही किया गया। इसी बातें को लेकर एक से लेकर तीन मई तक पदयात्रा कर राजभवन के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पुरे रामगढ़ जिलेभर के सभी मनरेगाकर्मियों को आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अनुरोध की गई।

Advertisements

You missed