Advertisements
Spread the love

 

इतने दिन तक कार्यवाही क्यों नहीं हुई सिंधु झा…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

सबसे बड़ा सवाल हैं कि लिखित आवेदन प्राप्त होने के इतने दिन तक कार्यवाही क्यों नहीं हुई ? करीब महीने भर पहले 30 मार्च 2023 को अखरा टोला में एक दलित युवक श्याम मुंडा पर सात से आठ युवकों ने लोहे के रॉड औंर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।

 

जिसका आवेदन 03 अप्रैल 2023 को एससी एसटी थाना द्वारा रिसीव करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। जो काफी निंदनीय हैं। उक्त बातें सिंधु झा ने कही गई। राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सिंधु झा ने प्रेंस विज्ञप्ति जारी की गई। इसी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सिंधु झा ने कहा कि झारखंड प्रदेश में आदिवासी औंर दलित वर्ग के साथ होते अन्याय पर रौष प्रकट की गई। सिंधु झा ने कहा कि 21वर्ष लगभग श्याम मुंडा रामनवमी के जुलूस से अपने घर जा रहा था। तभी शराब नशे में आठ दस युवक जिसमे कुछ नाबालिग भी थे। उन्होंने भुजाली एवं रॉड से उसपर हमला कर दिया गया था। जिससे सिर पर गंभीर चोटें आई थी। इसके साथ ही पेट में हुए। भुजाली की तेज वार से जगह जगह गहरा जख्म हो गया। जिसकी लिखित जानकारी एसटीएससी थाना को 03 अप्रैल 2023 दी गई थी।

आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। सिंधु झा ने कहा कि इसी मामले को लेकर घायल युवक औंर उसके परिजनों को साथ लेकर रामगढ़ के वर्तमान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर रजक से भेंट मुलाकात हुई। पुरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी दी गई। उन्होंने इस लापरवाही मानते हुए। उक्त मामले को गंभीरता से लिया गया। इसके साथ ही तुरंत ही रामगढ़ थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश भी दिया गया। वहीं दूसरी ओर रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार ने पीड़ित युवक से घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद अतिशीघ्र कार्यवाही की गई।

एससीएसटी थाना को मामला दर्ज कर जांच शुरू करने का आदेश दिया गया। जिससे पीड़ित परिजनों के चेहरे पर खुशी दिखने को मिला। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये हैं कि लिखित आवेदन प्राप्त होने के इतने दिन तक कार्यवाही क्यों नहीं हुई ?

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा