Advertisements
Spread the love

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 29 के जनप्रतिनिधियों ने सम्मान समारोह सह नागरिक महाजुटान का आयोजन किया …

आदित्यपुर: नगर निगम का चुनाव जल्द होने वाली है जिससे लेकर आदित्यपुर नगर निगम में हलचल बढ़ने लगी । जिसे लेकर वार्ड 29 के जनता का महा जुटान हुआ का कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में वार्ड 29 के 200 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया । बैठक में आदित्यपुर नगर निगम के 5 साल के कार्यों और नगर निगम के चुने गए जनप्रतिनिधियों के कार्यों की समीक्षा की गई । बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक नगर निगम की नई कार्यकारिणी का गठन नहीं होता है तब तक आगे का काम कैसे हो और लोगों की परेशानियों को कैसे दूर किया जाए इसकी चर्चा महाजुटान में की गई ।

Advertisements

वही वैठक में सर्व सम्मति से दिवंगत पार्षद राजमणि देवी के पुत्र मनमोहन सिंह के नेतृत्व में वार्ड 29 के रूके कार्यों और समस्याओं का सामाधान को लेकर संघर्ष करने का संकल्प लिया । वही मनमोहन सिंह बताया कि जब तक नगर निगम का चुनाव नहीं होती है और नई कार्यकारिणी का गठन नहीं किया जाता है । इस दौरान आम जनों की समस्याओं का निदान करने का भरोसा दिया ।
वही मनमोहन सिंह ने कहा कि पूर्व के जनप्रतिनियों के पिछला कार्यकाल असंतोषजनक रहा जो बड़े दावे किए जो धीरे धीरे सभी दावों की पोल खोली जाएगी । साथ ही जनप्रतिनिधियों से पीछले 5 वर्षो का कार्यो ब्यौरा जनता के समक्ष रखना होगा ।

बैठक में मुख्य रूप से चंदन झा सुरेंद्र सिंह, हरेंद्र टिंकू लाला, विनय शंकर सिंह, अवधेश ठाकुर, रंजू मुखिया, लक्ष्मी, सविता सहित क्षेत्र के सैकड़ों महिला एवं पुरुष मौजूद रहे ।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित