Advertisements
Spread the love

उत्कृष्ट विद्यालय नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय सरायकेला में नामांकन को लेकर डीएसई ने की विशेष बैठक…

सरायकेला Sanjay । उत्कृष्ट विद्यालय के तौर पर परिणत किए गए सरायकेला के नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय में नए सत्र में नामांकन को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेंब्रम ने विशेष बैठक की। विद्यालय के कॉमन हॉल में संपन्न हुई उक्त बैठक में उन्होंने बताया कि नए सत्र के लिए विद्यालय में कक्षा छठवीं में 80, कक्षा सातवीं में 80, कक्षा आठवीं में 80, कक्षा 9वीं में 120 और कक्षा ग्यारहवीं के कला संकाय में 120 तथा विज्ञान संकाय में 40 छात्र-छात्राओं का नामांकन किया जाना है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त इस विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ है।

जिसके लिए आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है। मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने सभी से नामांकन को लेकर विशेष रुप से प्रचार प्रसार करने का अनुरोध किया गया। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट किए गए विद्यालय में कक्षा छठवीं से बारहवीं तक अंग्रेजी माध्यम से सीबीएसई पैटर्न की पढ़ाई सुनिश्चित की जाएगी। जिसमें नए विद्यालय भवन में प्राइवेट विद्यालय की अपेक्षा बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। सभी वर्ग कक्ष स्मार्ट क्लास से सुसज्जित होंगे। विद्यालय में अत्याधुनिक लाइब्रेरी के साथ-साथ भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान और रासायनिक विज्ञान के लिए अलग-अलग आधुनिक प्रयोगशाला संचालित होगी। विद्यालय में भाषा प्रयोगशाला संचालित किया जाएगा। साथ ही आईसीटी और आईटी के लिए अलग-अलग कंप्यूटर लैब संचालित होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए विशाल हॉल उपलब्ध है। अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई के लिए अनुभवी शिक्षक शिक्षिकाओं की उपलब्धि है।

खेल एवं शारीरिक शिक्षा के लिए अलग शिक्षक एवं गणित प्रयोगशाला की व्यवस्था की गई है। सामाजिक भावनात्मक शिक्षा में विशेष कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। खेलने के लिए खेल सामग्री के साथ साथ एक विकसित मैदान और इंडोर एवं आउटडोर खेल की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही नि:शुल्क पुस्तक, पोशाक एवं शैक्षणिक भ्रमण की व्यवस्था उपलब्ध होगी। बैठक में उत्कृष्ट विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अंबिका प्रधान, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुन्ना बानरा, तथा सदस्य सह वार्ड पार्षद जुगल तापे, सरायकेला प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रबिकांत भकत, प्रखंड साधन सेवी गौतम कुमार सहित प्रखंड के विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा