Advertisements
Spread the love

बिजली पोल से टकराया अनियंत्रित बाइक; बाइक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल . . .

सरायकेला SANJAY । सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर जिला समाहरणालय के पास घटी एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बृहस्पतिवार की देर दोपहर तकरीबन 5:00 बजे घटी सड़क दुर्घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सरायकेला प्रखंड के ईटाकुदर गांव निवासी 26 वर्षीय बिरंचि गोप की बाइक अनियंत्रित होकर बिजली पोल से जा टकराई। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक बिरंचि गोप को स्थानीय लोगों की मदद से रोड एंबुलेंस द्वारा सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया। जहां युवक के सिर और शरीर में आई गंभीर चोटों को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जमशेदपुर के एमजीएम के लिए रेफर कर दिया गया।

You missed