Advertisements
Spread the love

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को साकार करना हैं मुखिया, ग्राम सभा में सभी को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई…

रामगढ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

जिले के चितरपुर प्रखंड के बड़कीपोना पंचायत सचिवालय सभागार में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज टू पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत पंचायत स्तरीय ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत में सड़क पर बहते पानी को गड्डा खोदकर पानी स्टोर करने और कूड़े कचरों को एक स्थान पर डालने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

सभी को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। ग्राम सभा की अध्यक्षता मुखिया अरविंद कुमार सिंह ने किया गया। मुखिया ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को साकार करना हैं। मौके पर उप मुखिया परवेज आलम, पंसस शम्भु कुमार, जल सहिया वीणा देवी, वार्ड सदस्य सबीह अख्तर, अनिता कुमारी, जया देवी, शिक्षक सुरेंद्र मुंडा, राजेश्वर महतो, कामेश्वर महतो सहित आँगनबाड़ी सेविका, जेएसएलपीएस के सक्रिय महिला आदि ग्रामीण मौजूद थे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा