Advertisements
Spread the love

झोलीवुड कलाकारों ने किया मां छिन्नमस्ति का किया पुजा अर्चना…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements

झोलीवुड के कलाकारों ने मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे। इसके साथ ही मां छिन्नमस्तिका पुजा अर्चना पुर्ण विधिवत की गई। मां छिन्नमस्तिका से पुरे विश्व का कल्याण हो, सभी का मंगल हो, प्रदेश तथा देश में अमन-चैन कायम, एकता अखंडता संप्रभुता बना रहे, चारों तरफ भाईचारगी बनी रहें, हमारे फ़िल्म तथा आडियो वीडियो गाना हिट हो हमलोग का झोलीवुड दिन-रात चौगुनी तरक्की करें यही मां से कामना करते हैं।

मां की भक्ति में कलाकारों ने जमकर जयकारे लगाए गए। झोलीवुड के सुपर स्टार अभिनेता रमन गुप्ता, कैलास जैक्सन, मोनू राज, वर्षा ऋतू रोहित आरके, शिवानी, आलोक राज, सोनू कुमार, कृष्णकांत सिंह विक्की कुमार, सहित कई सुपर स्टार कलाकारों ने माँ छिन्मस्तिका मंदिर पहुँच कर किया पूजा-अर्चना की गई।

झोलीबुड कलाकार के छिन्मस्तिका मंदिर पहुँचने पर आजसू पार्टी के युवा नेता सह मिडिया प्रभारी राजेन्द्र उर्फ रमन पटेल के नेतृत्व में सभी कलाकारों को बुके देकर स्वागत किया गया। उक्त मौके पर प्रखंड प्रवक्ता छोटेलाल महतो, रजरप्पा के पुजारी सुभाशीष पंडा, छोटू पंडा, जिला उपाध्यक्ष गणेश महतो, सिकनी पंचायत प्रभारी प्रशांत महतो सैकडों लोग मौजूद थे।