Advertisements
Spread the love

ठनका ने बरपाया कहर; घर के बाहर पेड़ के नीचे बैठे 15 वर्षीय बालक की गई जान. दुर्गा मैदान के समीप पीपल का पेड़ जलकर हुआ स्वाहा….

सरायकेला Sanjay । भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार की दोपहर सरायकेला सहित आसपास के क्षेत्र में हल्की रिमझिम बारिश के साथ बादलों के तेज गर्जन और आकाशीय बिजली के चमकने का दौर चला। इसी क्रम में क्षेत्र में दो स्थानों पर ठनका गिरा। जिसमें पहली घटना में बांधडीह पंचायत के भालुबासा गांव में ठनका गिरने से गांव निवासी आठवीं कक्षा के छात्र 15 वर्षीय संदीप भगत की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली चमकने के क्रम में संदीप अपने घर के पास स्थित पेड़ के नीचे बैठा हुआ था। इसी दौरान ठनका गिरने से ठनके की चपेट में आकर संदीप की मौत हो गई। उत्क्रमित मध्य विद्यालय माठाडीह के आठवीं कक्षा का मृतक छात्र संदीप महतो के पिता मथुर महतो खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।

ठनका गिरने की एक अन्य घटना में सरायकेला के दुर्गा मैदान के समीप स्थित पीपल का पेड़ ठनके की चपेट में आने से धू-धू कर जल उठा। जिसके बाद पीपल पेड़ के साथ बना चबूतरा भी पूरी तरह से जलने लगा। अचानक से हुई उक्त घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर पानी डालकर बुझाने का भरपूर प्रयास किया। इसी दौरान दमकल के पहुंचने तक पीपल का पेड़ तकरीबन जल चुका था।

क्षेत्र में भीषण गर्मी से त्रस्त लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार था। परंतु ठनके के साथ हल्की बारिश ने क्षेत्र में उमस को काफी बढ़ा दिया। जिससे देर शाम तक लोग परेशान दिखे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा