Advertisements
Spread the love

पीडीजे ने कोर्ट भवन में स्थापित किए गए वाटर कूलर और वाटर प्यूरीफायर का किया विधिवत रूप से उद्घाटन…

सरायकेला Sanjay । डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रयास से कोर्ट भवन में जीआर ऑफिस के बगल में स्थापित किए गए वाटर कूलर और वाटर प्यूरीफायर का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश एवं संयुक्त सचिव प्रशासन भीम सिंह कुदादा के साथ संयुक्त रूप से विधिवत उद्घाटन किया। बताया गया कि कोर्ट परिसर में आने वाले सभी अधिवक्ता, सभी कोर्ट कर्मी एवं सभी लिटिगेंट्स को इससे स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल मिल सकेगा। भीषण गर्मी को देखते हुए जिला बार एसोसिएशन एवं जिला कोर्ट द्वारा यह व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर एडीजे वन अमित शेखर, एडीजे दो कनकन पटादार, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश, डालसा सचिव कुमार क्रांति प्रसाद, सीजेएम मंजू कुमारी, एसीजेएम कवितांजलि टोप्पो, एसडीजेएम एसके पिंगुआ, जिला बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नायकी हेंब्रम, सुनीत कर्मकार, वरीय अधिवक्ता केपी दुबे, राजेंद्र प्रसाद महतो, निर्मल कुमार आचार्य, एससी हाजरा, लोक अभियोजक अशोक शर्मा, सहायक लोक अभियोजक प्रवीण सिंह, दुर्गा चरण जोंको, अरुण कुमार सिंह, कुणाल रथ, राजेश सिन्हा, जॉनी हाजरा, पार्थो दास, राजेंद्र तांती, शंकर सिंहदेव, प्रदीप रथ, राम गोविंद मिश्रा, तपन मालाकार, अरविंद तिवारी सहित दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता और कोर्ट कर्मी मौजूद रहे।

उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन एवं जिला कोर्ट प्रशासन के संयुक्त प्रयास से पिछले एक वर्ष में कोर्ट परिसर काफी सुंदर एवं सुसज्जित हो रहा है। एवं बार बिल्डिंग का भी लगभग 11 लाख रुपए से कायाकल्प हो रहा है।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा