Advertisements
Spread the love

अंगूठे का निशान लेने के बाद भी राशन नहीं देने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने उपायुक्त से लगाई गुहार…

सरायकेला Sanjay। राजनगर प्रखंड के जोनबोनी पंचायत अंतर्गत अमला टोला के उपभोक्ताओं को गांव के राशन डीलर बुद्धेश्वर सोरेन द्वारा अप्रैल महीने के चावल आवंटन के लिए अंगूठा लेने के बाद भी चावल नहीं दिया गया है। जिसे लेकर सभी आक्रोशित उपभोक्ता जिला समाहरणालय पहुंचे। उनके साथ मौजूद रहे भाजपा नेता रमेश हंसता ने बताया कि इस संबंध में बीते 2 मई को ही सीओ राजनगर, उपायुक्त और डीएसओ को लिखकर दिया गया था। परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई।

राशन डीलर से चावल मांगने पर उपभोक्ता ग्रामीणों को डांट कर भगा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उपायुक्त द्वारा प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया गया है कि एक-दो दिन में ही डीएसओ गांव में जाकर गांव वालों का बयान लेकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में प्रकाश महतो, दुर्गा चरण मार्ड़ी, करमचंद मार्डी, अमित सिंहदेव, रश्मि साहू, माइकल विशु महतो, पवन महतो सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा