Spread the love

पोटका विधायक संजीव सरदार ने मंत्री सुदिव्य कुमार को सौंपा मांग पत्र, शिक्षा एवं पर्यटन विकास पर दिया जोर

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर/पोटका : पोटका विधायक संजीव सरदार ने राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार से मुलाकात कर शिक्षा और पर्यटन से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। विधायक ने इस दौरान मंत्री को मांग पत्र सौंपा।

उन्होंने कहा कि पोटका विधानसभा में धार्मिक स्थलों और प्राकृतिक सौंदर्य की प्रचुरता है। राज्य सरकार की मदद से यहां को आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

विधायक ने शिक्षा क्षेत्र में सुधार पर भी जोर देते हुए पोटका में प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (टेक्निकल यूनिवर्सिटी) स्थापित करने की मांग रखी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन उसका निर्माण शीघ्र पूरा कर पढ़ाई शुरू कराई जानी चाहिए।

संजीव सरदार ने कहा कि इन संस्थानों के शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को तकनीकी एवं उच्च शिक्षा की सुविधाएं मिलेंगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

मंत्री सुदिव्य कुमार ने विधायक की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और जल्द ही सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया।