Advertisements
Spread the love

एसएस रुंगटा माइन्स चालियामा द्वारा गैर कानूनी तरीके से लिए जा रहे जमीन के विरोध में आदिवासी रैयतदार न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे…

सरायकेला Sanjay । राजनगर थाना क्षेत्र के मेडकी गांव में प्लांट कंपनी बैठाने के नाम पर मेसर्स साहा स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड चाईबासा द्वारा आदिवासी रैयतदारों की जमीन ली गई थी। परंतु मेसर्स साहा स्पंज एंड पावर लिमिटेड चाईबासा द्वारा उक्त जमीन पर प्लांट कंपनी नहीं स्थापित कर जमीन को रुंगटा माइन्स चालियामा को बेच दिया गया। और कंपनी द्वारा जमीन दाताओं को नौकरी देने का आश्वासन दिया गया था जो आज तक नहीं पूरा किया गया।

इतना ही नहीं एसएस रुंगटा माइन्स चालियामा द्वारा गैरकानूनी तरीके से भी जमीन लिया जा रहा है। प्रभावित आदिवासी रैयतदार सुनील सोरेन, उदय बंकिरा, निर्मल किस्कू, अनिल सोरेन, सुनिता जारिका सहित अन्य ने स्थानीय सरायकेला परिसदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सिदियू देवगम, अर्जुन तापे एवं सुनीता जारिका से मेसर्स साहा कंपनी द्वारा प्लांट बैठाने के लिए जमीन लिया गया था। इसके अलावा अराहसा गांव के बागुन जारिका एवं कुजू गांव के सोहन हेंब्रम से बिना एनओसी लिए ही उनके अन्य भाइयों से जमीन गैरकानूनी तरीके से खरीद लिया।

उन्होंने बताया कि गांव के अन्य जमीन दाता भी जल्द ही इस संबंध में न्याय के लिए न्यायालय की शरण में जाएंगे। और जल्द ही मुकदमा दर्ज करने के लिए समाजसेवी सूरज पूर्ति से पीड़ित रैयतदार मुलाकात करेंगे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा