Advertisements
Spread the love

डिस्ट्रिक्ट सिविल कोर्ट सरायकेला की सुरक्षा में तैनात एएसआई अरविंद कुँवर के बेटे शिवम कुमार को यूपीएससी में मिला 216वां रैंक; पीडीजे ने दी बधाई…

 

सरायकेला Sanjay। डिस्ट्रिक्ट सिविल कोर्ट सरायकेला की सुरक्षा में तैनात एएसआई अरविंद कुँवर के बेटे 26 वर्षीय शिवम कुमार को यूपीएससी की परीक्षा में 216वां रैंक हासिल हुआ है। इस खुशी के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट सिविल कोर्ट सरायकेला और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा एएसआई अरविंद कुँवर को सम्मानित कर मिठाई खिलाते हुए उनके बेटे शिवम कुमार की सफलता के लिए बधाई दी गई।

Advertisements

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार, जिला बार एसोसिएशन सरायकेला के अध्यक्ष प्रभात कुमार, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, सचिव देवाशीष ज्योतिषी, संयुक्त सचिव प्रशासन भीम सिंह कुदादा, वरीय अधिवक्ता केपी दुबे, एससी हाजरा, केदार अग्रवाल, प्रदीप रथ, लोक अभियोजक अशोक राय सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहकर एएसआई अरविंद कुमार को उनके बेटे की सफलता के लिए बधाई दी। बताया गया कि सरायकेला खरसावां जिले के लिए यह गौरव की बात है कि यहां के डिस्ट्रिक्ट सिविल कोर्ट में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी कैपिटा देश के सबसे प्रतिष्ठित यूपीएससी चयन परीक्षा के लिए अच्छे रिजल्ट से चुना गया है।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?