Advertisements
Spread the love

सोहनडीह में कराया गया योगाभ्यास, नियमित रूप से योगा करने की अपील की…

सरायकेला (संजय मिश्रा)  सरायकेला प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सोहनडीह में बुधवार को योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें योग प्रशिक्षक आनंद महतो ने सीएचओ, सेंटर के स्वास्थ्य कर्मी, पंचायत के सहिया, सहिया साथी व किशोरियों को योगाभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक आनंद महतो ने भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम, कपालभांति, आहार-विहार समेत कई अन्य योग का अभ्यास कराया। उन्होंने योगाभ्यास कराते हुए उसके लाभ की जानकारी देते हुए कहा कि योगा करने से शरीर की हड्डियों, फेफड़े, यकृत, मस्तिष्क तथा गुर्दे आदि का व्यायाम होता है। इससे शरीर में रक्त संचार नियमित रूप से होता है।

Advertisements

योगासन करने से शुद्ध वायु फेफड़ों में जाती है और जीवन शक्ति बढ़ाती है। योगासन करने से कब्ज दूर होती है और स्मरण शक्ति बढ़ती है। नियमित रुप से योगा करने पर हमारे शरीर का रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। उन्होंने सभी लोगो से नियमित रुप से योगा करने की अपील करते हुए अन्य लोगों को भी योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित करने की बात कही। इस दौरान तम्बाकू निषेध को लेकर शपथ भी लिया गया। मौके पर सीएचओ हेमलता कुजरी, एएनएम अनिता गुड़िया, एस तिग्गा, सुलेखा महतो व संतोषी महतो समेत अन्य उपस्थित रहे।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित