Advertisements
Spread the love

जल सहियाओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन…

सरायकेला (संजय मिश्रा) । पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल सरायकेला के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन चरण दो के तहत जिले के सभी पंचायतों से 1-1 जल सहियाओं का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का बुधवार को स्मापन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में जल सहियाओं ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण दो बैचों में कराया गया।

प्रथम बैच में जिले के चांडिल, नीमडीह, कुकड़ू, ईचागढ़ एवं खरसावां प्रखंड के सभी पंचायतों के एक-एक जल सहिया को प्रशिक्षण के लिए शामिल किया गया था। वही दूसरे बैच में सरायकेला, राजनगर, गम्हरिया और कुचाई प्रखंड प्रखंड के सभी पंचायतों के एक-एक जल सहिया को प्रशिक्षण के लिए शामिल किया गया था। शुरू से सभी पंचायत से एक एक जलसहिया को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण 2 के अंतर्गत प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण टीओटी तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया गया।

यह प्रशिक्षण 29 मई से 31 मई तक सरायकेला स्थित इंद्रटांडी मैरेज हॉल में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन तथा जल जीवन मिशन के तहत ग्राम स्तर पर निर्माण हो रहे संरचनाओं का निर्माण ,उपयोग, रखरखाव, मरम्मती के साथ-साथ योजनाओं के ससमय पूर्ण करने संबंधी जानकारियां देना है।

तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में मुख्यरूप से कार्य पालक अभियंता पीएचडी विभाग से रंजीत ठाकुर, जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, अश्वनी सिंह सरदार कनीय अभियंता एवं लोपो देवगंन, सभी जिला समन्वयक तथा आएसए के सभी कर्मी उपस्थित रहे। वही स्टेट ट्रेनर अनूप तिवारी एवं अवधेश कुमार लाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा