Advertisements
Spread the love

सरस्वती पूजन उत्सव के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर जिप सदस्य ने बढ़ाया उत्साह…

सरायकेला : संजय मिश्रा । चांडिल के चौका रुगड़ी में सार्वजनिक श्री श्री सरस्वती पूजा कमेटी धमाल ग्रुप द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मां सरस्वती पूजा महोत्सव के अवसर पर दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें विशिष्ट तिथि के रूप में उपस्थित रहे जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने मां सरस्वती के दरबार में मत्था टेकते हुए क्षेत्र के सुख शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की।

Advertisements

इस अवसर पर उन्होंने कलाकारों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि कला एवं संस्कृति हमारे अस्तित्व और अस्मिता की पहचान है। जिस पर हमें गर्व है। इसके मूल रूप में संरक्षण और उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। इस अवसर पर झिमड़ी की छऊ नृत्य पार्टी उस्ताद कृष्णपद महतो एवं हेंसाकोचा की छऊ नृत्य पार्टी उस्ताद देवनाथ सिंह मुंडा के नेतृत्व में मनमोहक छऊ नृत्य की प्रस्तुति कर उपस्थित दर्शकों का मन मोहा।