Advertisements
Spread the love

उड़ीसा के बालासोर ट्रेन दुर्घटना पर सिविल सोसायटी दुमका ने दुख प्रगट किया, कोरमंडल एक्सप्रेस में दुमका से 14 लोग थे जो तमिलनाडु जा रहे थे सभी घायल हैं…

 

दुमका (झारखंड) 

Advertisements

संवाददाता:- मौसम कुमार गुप्ता

सिविल सोसायटी दुमका उड़ीसा के बालासोर में हुए भयंकर ट्रेन दुर्घटना में सभी मृतकों की आत्मा की चिर शांति तथा सभी घायलों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ हो इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है तथा ईश्वर सभी के परिजनों को इस घोर संकट से उबरने की शक्ति प्रदान करें यही कामना है। साथ ही रेलवे प्रबंधन से आग्रह करता है कि ऐसी दुर्घटना की पुर्णावृत्ती नहीं हो इसके लिए कार्य करें।

इस दुर्घटना में लगभग 14 लोग हमारे दुमका जिला से भी कोरमंडल एक्सप्रेस में थे जो तमिलनाडु जा रहे थे सभी घायल हुए हैं। झारखंड सरकार व दुमका जिला प्रशासन इनको सकुशल वापस ले कर आवें यह मांग भी सिविल सोसायटी दुमका करता है। संवेदना प्रकट करने वालों सिविल सोसायटी दुमका के अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा,वरीय उपाध्यक्ष प्रेम केसरी, उपाध्यक्ष प्रदीप्त मुखर्जी,मनोज कुमार घोष,सचिव संदीप कुमार जय बमबम,मनोज सिघानियां,अशोक कुमार राउत,राजेश कुमार राउत,कोषाध्यक्ष सुरज केसरी, विद्यापति झा,जगननाथ पंडित,संतोष चौधरी,निलेश कुमार झा,बिपिन अग्रवाल सहित सभी सदस्य शामिल हैं।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित