Advertisements
Spread the love

कोल्हान प्रमंडल सहायक अध्यापक संघ की हुई बैठक; “एक मांग वेतनमान” को लेकर बनी रणनीति; कहा . . .

कोल्हान प्रमंडल सहायक अध्यापकों की अटूट एकता के साथ एक मांग वेतनमान के लिए आज जनप्रतिनिधि को सौंपेंगे मांग पत्र।

सरायकेला संजय

कोल्हान प्रमंडल सहायक अध्यापक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक सरायकेला स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में आयोजित की गई। संघ के कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई उक्त बैठक का संचालन करते हुए कोल्हान प्रमंडल उपाध्यक्ष अतुल चंद्र महतो ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल के सहायक अध्यापकों की अटूट एकता प्रारंभ से कायम है। जो अपने अधिकार की लड़ाई के लिए एकजुटता दिखाने के साथ-साथ स्कूलों में बच्चों के भविष्य संवारने में भी आगे रहे हैं। कोल्हान प्रमंडल महासचिव भवतारण महतो ने बैठक संबंधी जानकारी देते हुए पारित किए गए कुल 4 प्रस्ताव के विषय में बताया। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर तय किए गए कार्यक्रम के आधार पर रविवार को कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत निवास करने वाले झारखंड सरकार के मंत्रियों को जिला कमेटी द्वारा एक मांग वेतनमान से संबंधित मांग पत्र सौंपा जाएगा।

जिला स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का चुनाव संबंधित जिला के जिला अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष शैलेश सुंडी, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी एवं सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष सोनू सरदार ने एक स्वर में कहा कि अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण स्वर्णिम समय क्षेत्र के बच्चों के जीवन संवारने में शिक्षण कार्य के लिए दे चुके झारखंड की माटी के सहायक अध्यापकों को सेवा सुरक्षा और एक मांग वेतनमान का जायज अधिकार है। इसके लिए प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन किया जाएगा। बैठक को कृष्णा सामड, ज्योति प्रभा कंडुलना, जयंत कुमार महतो, बैसाखी टुडू, देवला मुर्मू, भानु महतो, विमला महतो, मीनोती महतो, रानी महतो, शेफाली महतो, बलराम महतो, गंगाराम गागराई, धीरज कुमार सिंह, प्रकाश चंद्र महतो एवं सुमन कुमार धीर सामंत ने भी संबोधित कर अपने विचार रखे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा