Spread the love

सरायकेला- खरसावां (संजय मिश्रा) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुरुमडीह गांव के अनाथ बच्चों को सरकार की स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ मिला। शनिवार को सरायकेला में आयोजित कार्यक्रम में महिला बाल विकास मंत्री जोबा माझी ने आठ वर्षीय अनाथ सत्यम बेउरा को प्रमाण पत्र प्रदान किया। सत्यम बेउरा को अब हर महीने सरकार की ओर से दो हजार रुपये मिलेंगे। विगत 15 जुलाई को विद्याधर बेउराका निधन हो गया था। जिसके बाद उसके तीन बच्चे भवानी बेउरा, नंदनी बेउरा एवं आठ वर्षीय पुत्र सत्यम बेउरा अनाथ हो गए। लड़कियों का एडमिशन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यायल में होगा। अनाथ बच्चों की सुधि सबसे पहले गांव के ही समाजसेवी पिंटू राउत ने ली। उन्होंने मीडिया को मामले की जानकारी दी। जिस पर उपायुक्त ने मामले पर संज्ञान लेते हुए स्थानीय प्रशासन को शीघ्र बच्चों को सरकारी लाभ से जोड़ने का निर्देश दिया था। इसमें सरना फ़िल्म निर्माता व निर्देशक सह पीएम आवास के समन्वयक सावन सोय, पीएलवी भक्तु मार्डी, रोहित महतो, सरोज तांती, चंदन राणा बच्चों को सरकारी लाभ से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। आवास कोऑर्डिनेटर सावन सोय ने बच्चों के लिए आवास भी आवंटित कर दिया। इस दौरान बच्चों ने हेमंत सरकार का आभार जताया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

You missed