Advertisements
Spread the love

राखा कापर : भूतपूर्व कर्मचारी और आश्रितों ने नौकरी के मामले पर HCL ज्ञापन सौंपा

दीपक नाग …✍🏼
२४ नवम्बर’ २०२६

आज अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत एचसीएल के भूतपूर्व कर्मचारी और उनके आश्रितों के प्रतिनिधि मंडल ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के अधिकारीयों को ज्ञापन सौंपा और बहाली के संदर्भ में विस्तृत बातें हुई।

जानकारी के अनुसार, एचसीएल तथा साऊथ वेस्ट माइनिंग लिमिटेड के अधिकारियों के समक्ष एचसीएल के भूतपूर्व कर्मचारी और उनके आश्रितों को भी राखा माइन में हो रही विकास कार्यों में बहाली करने का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर कंपनी पक्ष ने अपने स्तर पर आश्वस्त किया।

उल्लेखनीय है कि, जब एचसीएल/आईसीसी के छः खदानों पर क्लोजर का संकट गहराया और एक के बाद एक खदानें बंद किया गया था तो सैकड़ों ट्रेंड और टेक्निकल कर्मचारियों को भी अपने नौकरी से हांथ धोना पड़ा था। लगभग छब्बीस साल गुजर गया है इस बात का। तब जो जवान हुआ करते थें समय के अंतराल में उम्र ढलता गया। अंग्रेजी शब्द में “दो डिकेट” का समय गुजर चुका है। इस उम्र में शायद भारी कामों को करने में देह उतना साथ न दें ? पर, टेक्निकल सुपरविजन जैसी कार्यों को बखूबी निभा सकते हैं। क्योंकि बेरोजगारी आयु के मापदंड के बस में नहीं होता है। प्रतिनिधि मंडल ने आज ऐसे वयस्क ट्रेंड कर्मचारीओं को भी बहाली में प्राथमिकता देने की बातें रखीं गई हैं।

विदिद है कि, एचसीएल/आईसीसी मुसाबनी ग्रुप आफ माइंस के तहत शिवपूजन अवार्ड का एक संद्धी मजदूर यूनियन और कंपनी प्रबंधन के बीच हुआ करता था। जिसके तहत कामगार के आश्रितों को नौकरी में बहाल करने की प्राथमिकता दी जाती थी।

बैठक में शामिल एचसीएल के अधिकारीयों ने आगामी 28 नवंबर को होने वाले “जन सुनवाई” कार्यक्रम में प्रतिनिधि मंडल से सहयोग का अपेक्षा रखा। उपस्थित प्रतिनिधि मंडल ने इस दिशा में आश्वास्त किया कि, माइंस खुले, क्षेत्र का विकास हो और रोजगार का मार्ग प्रशस्त हो इस दिशा में सहयोग करेंगे।

खबरों के अनुसार, एचसीएल भूतपूर्व कर्मचारी और उनके आश्रितों ने अपने ज्ञापन की प्रतियां झारखंड राज्य के मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन, विपक्ष के नेता बाबू लाल मरांडी, स्थानीय सांसद विद्युत महतो, स्थानीय विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, जिला उपायुक्त को भी प्रेषित करने के दिशा में पहल कर दी है।

आज की इस वार्ता मे एचसीएल की ओर से एन. एस. जांगड़े, अभिषेक, अर्जुन लोहरा, साऊथ वेस्ट माइनिंग लिमिटेड के अधिकारी अभय पांडे मुख्य रूप से उपस्थित थे। वहीं भूतपूर्व कर्मचारी के प्रतिनिधि मंडल में मनोज प्रताप सिंह, बिजय भकत, विश्वनाथ शर्मा, ओमियो महतो, लिटा राम मुर्मू, विश्वजीत कर्मकार, सुशांत दत्ता, निनी बेहरा, कृष्णा माझी, विष्णु माझी, शांति महतो, मनोहर भकत, विश्वनाथ भकत, पार्थ सारथी ओझा, संतोष कुमार, बबलू माझी उपस्थित थे।

ग़ौरतलब है, प्रतिनिधि मंडल ने कंपनी प्रबंधन को आगाह किया कि, अगर उनकी मांग को नजर अंदाज किया गया तो भूतपूर्व कर्मचारी और आश्रित कंपनी के गेट जाम करने से नहीं चुकेंगे।

You missed