आरपीएफ सीनी ने चाइल्डलाइन को सौंपा एक नाबालिग लड़का . . .
- सरायकेला : संजय
आरपीएफ सीनी ने एक नाबालिग लड़का को चाइल्ड लाइन सरायकेला को सौंपा। रात्रि ड्यूटी के दौरान आरपीएफ पोस्ट सीनी के हेड कांस्टेबल बालचंद साहु ने देखा कि एक अकेला बच्चा सीनी रेलवे स्टेशन परिसर में रात्रि के करीब 11.30 बजे लगभग 14 साल का नाबालिग लड़का इधर-उधर घूम रहा है। पुछने पर पता चला कि वह बड़बिल के गड़ाबसाहटींग बस्ती का रहने वाला है जिन्होंने अपना नाम ऋषि गोपी उर्फ गुड्डू पिता पोटको गोप बताया है। वह गुआ-टाटानगर ट्रैन से पानी लेने उतरा था और गाड़ी खुल गई। आरपीएफ द्वारा उक्त बच्चे को आरपीएफ पोस्ट सीनी लाया गया। तत्पश्चात पोस्ट कमांडर की निर्देश पर आवश्यक कागजी कारवाई करने के बाद चाइल्डलाइन सरायकेला को सौंपा गया।
Advertisements

Advertisements

Related posts:
सरायकेला में बाल संरक्षण तंत्र होगा और मजबूत, डीएलएसए ने विधिक सेवा इकाइयों की समीक्षा कर दिए अहम नि...
गोला : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन निकाला, विजयादशमी का शक्ति संचय का त्यौहार है, राष्ट्र को...
विधानसभा क्षेत्र निर्वाचन अंतर्गत मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य प्रगति को लेकर एसडीओ न...

