Advertisements
Spread the love

भारत बंद कार्यक्रम के तहत आदिवासी सेंगेल अभियान ने 1 घंटे तक जाम रखा बिरसा चौक . . .

  • सरायकेला : SANJAY

आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा पूर्व घोषित भारत बंद कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को सरायकेला-खरसावां के सेंगेल जिला परगाना अंपा हेंब्रम के नेतृत्व में जिला मुख्यालय बिरसा चौक पर लगभग एक घंटे तक मुख्य सड़क को जाम किया गया। आदिवासी सेंगल अभियान ने 7 सूत्री मांगों को लेकर बंदी का आह्वान किया गया था। जिला परगाना अंपा हेंब्रम ने कहा कि यह बंद आदिवासियों के सरना धर्म कोड लागू करने सहित छह बिंदुओं पर बुलाया गया था। जिसके तहत मारांगबुरू को जैनों से मुक्त कराकर आदिवासियों को सौंपने, संताली को झारखंड की प्रथम राजभाषा का दर्जा देने, वोट के लोभ में कुड़मी को एसटी बनाना बंद किया जाए जो आदिवासियों का नरसंहार है, आदिवासी शासन व्यवस्था में जनतांत्रिक एवं संवैधानिक सुधार करने तथा असम के आदिवासियों को एसटी का दर्जा देने जैसे मांगो को लेकर भारत बंद बुलाया गया था। इस मौके पर मुख्य रूप से सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष धानों सोरेन, झारखंड लाको बोदरा, जिला सेंगेल मानकी करण गोडसोरा, सरायकेला प्रखंड सेंगेल मानकी प्रेमशिला मुर्मू, कोल्हान जोन महिला मोर्चा के अध्यक्ष दुर्गा सोय, पंचायत सेंगेल मानकी विजय गागराई, सिंहराय पूर्ति, सेंगेल मुंडा, रामचंद्र सोय, जोंगो पूर्ति आदि उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित