Advertisements
Spread the love

जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने दो योजनाओं का किया शिलान्यास…

सरायकेला (संजय मिश्रा)

सरायकेला। स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर जनहित में ली गई दो योजनाओं का शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने विधिवत रूप से नारियल फोड़कर और धूपबत्ती जलाते हुए फीता काटकर किया। इसके तहत सरायकेला प्रखंड के पाटाहेसेल गांव में 15वें वित्त के तहत 13 लाख 72 हजार रुपया की लागत से बनने वाले तालाब का शिलान्यास किया।

साथ ही सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुड़कुम पंचायत में धर्मडीह गांव से सिजुडीह गांव तक यूनाइटेड फंड से 66 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया। मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान की हेमंत सरकार जमीनी स्तर पर आमजन के हित में कार्य करने के लिए संकल्पित है। इसी के तहत स्थानीय ग्रामीणों की समस्या, आवश्यकता और मांग को देखते हुए जनहित में उक्त योजनाओं को लेकर कार्य का शुभारंभ किया गया। जिसका लाभ स्थानीय ग्रामीण जन को मिलेगा।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा