Spread the love

बाइक सहित गोविंदपुर पुलिया से गिरकर एक की हुई मौत; एक हुआ घायल…

सरायकेला: संजय मिश्रा

सरायकेला। सरायकेला खरसावां मुख्य सड़क पर संजय नदी के गोविंदपुर पुलिया पर ट्रैक्टर एवं बाइक के सीधे टक्कर के बाद बाइक सवार की नदी में गिर कर मौत हो गई है। मृतक की पहचान कोलाबीरा के अंतर्गत चेतनपुर गांव निवासी 28 वर्षीय राजू मुंडा के रूप में हुआ है।

घटना बीती रात 9:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। अंधेरा होने के कारण नदी की प्रवाह में गोताखोरों द्वारा खोजबीन करने में काफी मशक्कत लगी। तब तक बेहोशी की हालत में की राजू की मौत हो गई। रात लगभग 11:00 बजे के आसपास स्थानीय गोताखोरों द्वारा राजू के शव को नदी से बाहर लाया गया। ग्रामीणों द्वारा जीवित रहने के संदेह में उसे तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया।

सोमवार की सुबह सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरा किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ परिजन भी उपस्थित रहे। परिजनों ने बताया कि राजू मुंडा अपने बहन के घर खरसावां के मादुरसाई आया था। सरायकेला से अपने जीजा के भाई सोनू सोय के साथ लौटने के क्रम में उक्त दुर्घटना घटी। जिसमें सोनू सोय भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…