Advertisements

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) ट्रांसफर के बाद शनिवार को सरायकेला पहुंचे डॉ नकुल प्रसाद चौधरी ने सदर अस्पताल सरायकेला के उपाधीक्षक पद का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सदर अस्पताल में उन्होंने प्रभारी उपाधीक्षक डॉ बरियल मार्डी से प्रभार ग्रहण किया।
Advertisements

जिसके बाद सदर अस्पताल के चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मियों ने पौधा देकर नव पदस्थापित सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ नकुल प्रसाद चौधरी का स्वागत किया। मौके पर डॉ चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य हित में सदर अस्पताल में सरकार की सभी जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं के सुचारू संचालन के साथ साथ लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि टीम वर्क के साथ सदर अस्पताल सरायकेला को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा एवं सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
Related posts:
SARAIKELA NEWS : कॉन्ग्रेस पार्टी के जिला स्तरीय बैठक में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सह...
Kharsawan News : कुचाई में कोल्हान नितिर तुरतुंग संस्था ने किया कैरियर काउंसलिंग सह मोटिवेशनल कार्यक...
SARAIKELA NEWS : मानकी मुंडा संघ की हुई बैठक,खरसावां शहीद स्थल पर विधिपूर्वक देंगे श्रद्धांजलि...

