
डीसी व एसपी से मिले जिप उपाध्यक्ष…
चांडिल(विद्युत महतो)
सरायकेला खरसावां जिला के जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने जिला के नये प्रतिनियुक्त उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डाक्टर बिमल कुमार से जिला समाहरणालय में मुलाकात कर बुके देकर स्वागत किया। वहीं पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को सहयोग करने की बात कही ।

जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने बताया कि नव नियुक्त डीसी व एसपी से समाहरणालय में मुलाकात कर बुके देकर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों से क्षेत्र में विकास कार्यों एवं क्षेत्र की अमन चैन के लिए विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि नव पदस्थापित डीसी व एसपी से क्षेत्र के जनताओं का काफी उपेक्षा है।
उन्होंने कहा कि डीसी से क्षेत्र के कई विकास कार्यों,समय पर बर्षा नहीं होने से अभी तक 10 प्रतिशत भी खेती नही हुआ, जिससे राहत कार्य चलाने, चांडिल डैम में 180 मीटर के नीचे जल भंडारण करने सहित कई मांग भी किया गया। एसपी श्री कुमार से अबैध धंधों, नशा व असमाजिक तत्वों से निपटने के लिए आवस्यक कदम उठाने का भी मांग किया गया।
Related posts:

