Advertisements
Spread the love

जमशेदपुर (दीप): जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत मुंशी मोहल्ला मस्जिद के पास एक घर में स्थानीय लोगों ने युवक के साथ एक नाबालिग को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा. स्थानीय लोगों ने दोनो को पकड़कर मानगो पुलिस को इसकी जानकारी दी. इधर सूचना पाकर मानगो पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो को पकड़कर थाने ले गई. थाने में नाबालिग के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया. इधर परिजनों के बयान पर आरोपी शेख फरहान के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए सोमवार को आरोपी शेख फरहान को जेल भेज दिया. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार को स्थानीय लोगों ने 14 वर्षीय नाबालिग को शेख फरहान के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़कर पुलिस को सौंपा. परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए शेख फरहान को जेल भेज दिया गया.

You missed