Spread the love

गांधी जयंती के अवसर पर चलाया गया स्वच्छता अभियान…

 नोनीहाट/ दुमका:अक्षय कुमार मिश्रा

Advertisements
Advertisements

नोनीहाट:नोनीहाट पंचायत सचिवालय में गांधी जयंती के सुअवसर पर गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके जीवन के बारे में चर्चा किया गया एवं उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दिया गया। इस अवसर पर विशेष सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पंचायत मुखिया संगीता देवी ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया संगीता देवी ने बताया की 2 अक्टूबर, 2014 को स्वच्छ भारत मिशन देश भर में व्यापक तौर पर राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में शुरू किया गया था।

इस अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर 2019 तक “स्वच्छ भारत” की परिकल्पना को साकार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया थाl स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा चलाया गया सबसे महत्वपूर्ण अभियान है | कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया संगीता देवी, उप मुखिया आशा देवी, सभी वार्ड सदस्य, सभी सेविका , सहायिका एवं ग्रामीण उपस्थित रहीl

Advertisements

You missed