Advertisements
Spread the love

एक दिवसीय महतो कुड़मी समाज फुटबॉल प्रतियोगिता-2023 का जय मां पाउड़ी पारलपोसी बना विजेता…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। जय मां मनसा क्लब कदमडीहा के तत्वावधान कदमडीहा फुटबॉल ग्राउंड में एक दिवसीय महतो कुड़मी समाज फुटबॉल प्रतियोगिता-2023 का आयोजन किया गया। जिसमें जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कल 24 टीमों ने भाग लिया।

खेले गए फाइनल मैच में जय मां पाउड़ी पारलपोसी की टीम एनटीसी लक्ष्मीपोसी की टीम को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट में रवि स्पोर्टिंग नुआडीह की टीम तीसरे स्थान पर सुदर्शन फुटबॉल क्लब उदालखाम की टीम चौथे स्थान पर, टीसी बाघरायडीह की टीम पांचवें स्थान पर एवं कदमडीहा फुटबॉल क्लब की टीम छठवें स्थान पर रही।

समापन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित रहे स्थानीय मुखिया देवीलाल सोरेन, छोटा दावना पंचायत के पूर्व उप मुखिया राजाराम महतो, आयोजक कमेटी के अध्यक्ष जगरनाथ महतो, सचिव पवन कुमार महतो, समाजसेवी दुर्गा चरण महतो, शत्रुघ्न महतो, मंगल महतो, राजू महतो, आस्तिक महतो, जीतू महतो, सुधीर महतो, कालीचरण महतो, मानिक महतो, सहदेव महतो, गुरधा महतो, बन बिहारी महतो, नेपाली महतो एवं ग्राम प्रधान साहेब राम महतो के द्वारा विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।

You missed