Advertisements
Spread the love

रेल लाइन के पास घायल हालत में बरामद हुआ जुगसलाई का युवक, परिजनों ने जताया लूट की आशंका…

जमशेदपुर (दीप पोल)

Advertisements

सालगाझरी रेल फाटक के पास रेल लाइन के किनारे जुगसलाई निवासी मुकेश अग्रवाल घायल अवस्था में पाया गया. मौके से गुजर रही मुबंई मेल के चालक ने घटना की सूचना टाटानगर रेल पुलिस को दी. घटना की सूचना पर रेल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को लेकर टाटानगर स्टेशन पहुंची जहां उसकी पहचान कर परिजनों को सूचित किया गया.

इधर, सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और मुकेश को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है. मुकेश कपड़ा का व्यवसाय करता है और तकादा करने के लिए झाड़ग्राम आना-जाना करता है. मुकेश के भाई संजय ने लूट की आशंका जताते हुए बताया कि मुकेश रुपये लेने के लिए झाड़ग्राम गया था. उसके पास 50 से 60 हजार रुपये थे. वह देर रात लोकल ट्रेन से घर लौट रहा था. रेल पुलिस ने घटना की सूचना दी. संजय ने बताया कि मुकेश के पास नकद नहीं थे. इसके अलावा उसके हाथ से सोने की अंगूठी भी गायब थी.

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित