Advertisements
Spread the love

इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय में इंडक्शन मीट का किया गया आयोजन…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय में सत्र 2023-25 के लिए नव नामांकित छात्रों के इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के निदेशक आरएन मोहंती एवं विशिष्ट अतिथि किंशुक मोहंती उपस्थित रहे। थे प्रचलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मौके पर स्वाति और ग्रुप द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। अपने संबोधन में आरएन मोहंती ने छात्र-छात्राओं को बीएड पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। कार्यक्रम का संचालन निकिता सारंगी द्वारा किया गया। जबकि सुरभि कुमारी द्वारा वोट ऑफ थैंक्स दिया गया। मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं कार्यक्रम में मौजूद रहे।

You missed