Advertisements
Spread the love

पतरातू संच का संच स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता हुआ सम्पन्न . . .

  • रामगढ़ : इन्द्रजीत 

पतरातू संच समिति के तत्वावधान में एक दिवसीय खेल-कूद का आयोजन हेसला पंचायत भवन फुटबॉल मैदान में किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन भारत माता एवं सरस्वती माता के समक्ष जिला पार्षद राजाराम प्रजापति एंव पतरातू क्षेत्र के समाज सेवीयों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। विधिवत उद्घाटन के बाद उपस्थित सभी अतिथियों का परिचय किया। अथितियों द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जिसमें सर्व प्रथम भुरकुण्डा संच समिति संरक्षक युगेश दाँगी कहा कि झारखण्ड नाम यदि पुरे दुनियाभर में जाना जा हैं। खेल आज के समय में खेल-कूद का बहुत महत्व बढा आज एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब के तत्वावधान में गांव में छिपे प्रतिभावान बच्चे-बच्चीयों अपना प्रतिभा निखारने का एक अच्छा सुअवसर प्राप्त हो रहा हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण कार्य एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब माध्यम से हो रहा हैं। इस खेल-कूद कार्यक्रम विभिन्न 30 गांव से आए हुए 10 से 16 वर्ष के बीच 730 बालक-बालिका भाग लिए गए। जिसमें 100 ,200,400मीटर का दौड , ऊंची कुद ,लम्बी कुद एवं कबड्डी में बालक-बालिका भाग लिए एवं सफल प्रतिभागियों को मेडल एवं मोमेन्टौ दे सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पतरातू संत के सचिव सह मुखिया किशोर कुमार महतो एवं संचालन चंद्रशेखर कुमार के द्वारा किया गया। उक्त मौके पर रांची भाग आरोग्य प्रभारी डॉक्टर नारायण सिंह, रामगढ़ अंचल महिला समिति उपाध्यक्ष श्रीमती सलोनी सिंह एकल अभियान पतरातू संच महिला समिति अध्यक्ष पारीजात कुमारी, उपाध्यक्ष मालती गुप्ता, सचिव अनीता जैन, संच सचिव किशोर कुमार महतो ,कोषाध्यक्ष सत्येन्द्र ठाकुर वैद्यनाथ महतो, धनेश्वर महतो,सतीश मोहन मिश्रा,, एकल अभियान रामगढ़अंचल अभियान प्रमुख चन्द्रशेखर कुमार ,खेल प्रमुख खिरेंद्र कुमार,नंदकिशोर महतो, संच व्यास राजेंद्र भोगता इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Advertisements

You missed