Advertisements

काली पूजा के अवसर पर आदिवासी जन कल्याण समिति द्वारा तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा…
सरायकेलाः संजय मिश्रा
Advertisements

सरायकेला। बीरबांस भोलाडीह के डुगरीकुली में आदिवासी जनकल्याण समिति के तत्वावधान श्री श्री काली पूजा के शुभ अवसर पर तीन दिवसीय परंपरागत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में समिति के छोटेलाल हांसदा, सुनील टुडू एवं भुटी कुंभकार ने अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला को आवेदन देते हुए बताया है
कि आयोजन के तहत 13 नवंबर को रात्रि 10:00 बजे से छऊ नृत्य का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 14 नवंबर को शाम के 7:00 बजे से झूमर संगीत का आयोजन किया जाएगा। और 15 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे से खेलकूद एवं मुर्गा पाड़ा का आयोजन किया जाएगा। समिति द्वारा इस संबंध में सरायकेला से विधि व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया गया है।
Related posts:
खरसावां : ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष बने मोहम्मद सोहेब खा...
Ranchi News : अब शुरू हुई झारखण्ड में गैंगवार : - केन्द्र सरकार कर रहें है ईडी का प्रयोग वही राज्य स...
सरायकेला : मत्स्य-कच्छप अवतार के रूप में अपने भक्तों को दर्शन देंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ एवं बड़े भ...

