नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को लेकर एपीओ ने निरक्षर जनों को होने वाले प्रशिक्षण की जानकारी दी…
सरायकेला: संजय मिश्रा
सरायकेला। शिक्षा विभाग द्वारा निरक्षर जनों को साक्षर बनाए जाने के लिए चलाए जा रहे नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सुभाष हेंब्रम सरायकेला प्रखंड के कदमडीहा गांव पहुंचे। जहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय कदमडीहा में निरक्षर जनों से मिलते हुए उन्होंने उन्हें साक्षर बनाए जाने के लिए दिए जाने वाले प्रशिक्षण के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
मौके पर उपस्थित कुल 95 में से 55 निरक्षर जनों को उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के पश्चात साक्षर बनाते हुए उनका नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ ओपेन स्कूलिंग की ओर से साक्षरता का आकलन किया जाएगा। आकलन परीक्षा में पास होने वाले परीक्षार्थियों को जिला शिक्षा विभाग की ओर से साक्षर होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर छोटा दावना पंचायत के पूर्व उप मुखिया राजाराम महतो, वार्ड सदस्य देवला मुर्मू, ग्राम प्रधान साहेब राम महतो, विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार दुबे, शिक्षक राजीव गोस्वामी एवं खेलाराम मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
![](https://vananchal24tvlive.com/wp-content/uploads/2021/11/WhatsApp-Image-2021-11-18-at-10.37.19-AM.jpeg)