Advertisements
Spread the love

दाखिल खारिज को लेकर 25 हजार रिश्वत लेते रातु के सीओ प्रदीप कुमार और दो राजस्व कर्मचारी को एसीबी रांची ने रंगेहाथ पकड़ा…

रांची:अर्जुन कुमार

Advertisements

एसीबी रांची के द्वारा लगातार भ्रष्ट्राचार के खिलाफ छापामारी जारी है । जिसे लेकर रातू अंचलाधिकारी प्रदीप क़ुमार, और राजस्व कर्मचारी सुनील सिंह एवं हिसरी निवासी जाफर अंसारी को एसीबी रांची के अधिकारियों ने 25 हज़ार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया।

वहीं बताया जा रहा है कि अंचलाधिकारी के द्वारा 25 हजार की मांग दाखिल खारिज के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी । इस मामला पर रातू सीओ प्रदीप कुमार को एसईबी की टीम उनके रांची स्थित इन्द्रपुरी रोड नंबर (1) उनके आवास में ले गई है । जहां मामले से जुड़े महत्त्वपूर्ण दस्तावेज की जांच की जाएगी ।

You missed